पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दोनों पालियों में 1260 परीक्षार्थी अनुपस्थित, 5906 हुए उपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा संपन्न

केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी के निष्काषन की सूचना नहीं है। प्रथम पाली में 655 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे, जबकि 2928 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। दूसरी पाली में 605 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। जबकि 2978 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।

एसडीएम शहनवाज़ अहमद नियाजी एवं एसडीपीओ अजय कुमार झा स्वयं सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने कहा कि सभी छह परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न हो गया। परीक्षा के बाद भीड़ को नियंत्रित करने व ट्रैफिक संतुलन बहाल रखने के लिए चौक चौराहों पर पुलिस तैनात रहे। बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन की भी सुरक्षा बढ़ा दिए गए थे।

बाल मन्दिर स्कूल में प्रथम पाली में 659 उपस्थित 133 अनुपस्थित दूसरी पाली में 642 उपस्थित 150 अनुपस्थित,आर के साहा महिला कॉलेज में प्रथम पाली में 648 उपस्थित 144 अनुपस्थित दूसरी पाली में 665 उपस्थित 127
अनुपस्थित, ओ पी एस स्कूल में प्रथम पाली में 489 उपस्थित111 अनुपस्थित दूसरी पाली में 490 उपस्थित 110 अनुपस्थित, सेंट जेवियर्स में प्रथम पाली में 483 उपस्थित 117 अनुपस्थित दूसरी पाली में 511 उपस्थित 89 अनुपस्थित, इंटर हाई स्कूल में प्रथम पाली में 429 उपस्थित 99 अनुपस्थित
दूसरी पाली में 445 उपस्थित 83 अनुपस्थित, मारवाड़ी कालेज में प्रथम पाली में 220
उपस्थित 51 अनुपस्थित दूसरी पाली में 225 उपस्थित 46 अनुपस्थित हुए।

परीक्षा केंद्र बाल मंदिर का मुआयना करते एसडीएम व अन्य।

खबरें और भी हैं...