पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराबबंदी के बाद 1284 लोगों की हुई गिरफ्तारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शराब बंदी कानून को सख्त बनाने के लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश जारी किया है। साथ ही अप्रैल 2016 से 29 फरवरी 2020 तक के कार्रवाई की सूची जारी करते हुए कहा कि शराब बंदी के बाद पुलिस द्वारा 33 हजार 670 लीटर शराब जब्त की गई। जिसमें पांच हजार 543 लीटर देसी और 28 हजार 425 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है। इसके साथ 1284 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में कुल 63 चार पहिया वाहनों को जब्त किया गया है। शराब मामले में तीन लोगों को सजा भी दिलाई गई है। अबतक बरामद शराब में कुल 31 हजार 872 लीटर शराब विनष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि शराब बंदी कानून को सख्ती से लेने के लिए जिले के सभी थानाध्यक्ष को निर्देश जारी किया गया है। थानेदार शराब तस्करी व पीने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। सीमावर्ती पुलिस एसएसबी व बंगाल पुलिस की मदद से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करें। आमजन भी शराब पीने व बेचने की सूचना पुलिस को दे सकते हैं।

खबरें और भी हैं...