पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishanganj News 19 Out Of 26 Panchayat Representatives Elected Unopposed

26 में से 19 पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध हुए निर्वाचित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचायत के रिक्त पदों पर चुनाव 18 मार्च को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 19 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। जिले में 26 पदों पर चुनाव होना था, लेकिन 19 पदों पर निर्विरोध चयन के बाद अब चार प्रखंडों के सात पदों के लिए ही मतदान होगा। किशनगंज प्रखंड के चकला पंचायत एवं हालामाला पंचायत के पंच पद पर निर्विरोध चयन हो चुका है।

ठाकुरगंज प्रखंड के भोगडाबर पंचायत में वार्ड सदस्य, सखुआड़ाली पंचायत में वार्ड सदस्य, भोलमारा पंचायत, खारूदह पंचायत एवं तातपौआ पंचायत में पंच पद पर निर्विरोध चयन हो चुका है।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनवारुल इस्लाम ने कहा कि कोचाधामन प्रखंड में तीन पदों के लिए 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

टेढ़ागाछ प्रखंड में एक पद के लिए 18 मतदान केंद्र, बहादुरगंज प्रखंड में दो पदों के लिए 15 मतदान केंद्र एवं पोठिया प्रखंड में एक पद के लिए एक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर एक-एक ईवीएम मशीन लगाए जाएंगे। जबकि सात ईवीएम सुरक्षित रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...