5 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली पुलिस ने शनिवार की रात पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां ने बताया कि शनिवार की रात पौआखाली थाना क्षेत्र के भेवरा निवासी मास्टर केचना को टीम बनाकर गिरफ्तार किया गया है। वहीं मालिनगांव निवासी जाहिदुर्रह्मान व फाजिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सभी विभिन्न मामलों में 2003 व 2018 में दर्ज केस के आरोपी थे और काफी दिनों से फरार चल रहे थे। सभी गिरफ्तार वारंटियों को रविवार को जेल भेजा गया।