पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब के नशे में घर वालों के साथ मारपीट, गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किशनगंज|शराब पीकर हंगामा व घर वालों के साथ मारपीट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई गुरुवार की देर शाम शहर के रुइधासा में की गई। थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि पकड़े गए युवक का नाम राजेश पोद्दार है। जो शराब पीकर घर वालों के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने नशे की हालत में उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद सदर अस्पताल में आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई, जहां शराब पीने की पुष्टि होने पर टाउन थाना में उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...