पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Thakurganj News Action Will Be Taken On The Issue Of Child Labor In Brick Kilns

ईंट भट्ठाें में बाल मजदूरी का मामला सामने आने पर की जाएगी कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को प्रखंडस्तरीय चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति की बैठक बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बैठक में अप्रैल 2019 से मार्च 2020 तक के कार्यों का समीक्षा किया गया।

समीक्षा क्रम में प्रखंड समन्वयक अमित राज यादव द्वारा एक साल के कार्यों का ब्योरा देते हुए बताया गया कि अब तक 151 बच्चों को सब सेंटर ठाकुरगंज चाइल्डलाइन की ओर से मदद एवं सहायता दी गई है। साथ ही आउटरीच अवेयरनेस एवं खुला मंच कार्यक्रम के विषय में अवगत कराया गया। बैठक में चाइल्डलाइन को आ रही समस्या पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा की बच्चे से जुड़ा मामला किन्ही को कहीं भी दिखे तो तुरंत चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर कॉल कर पीड़ित बच्चे की जानकारी दें साथ ही अपनी सक्रियता बच्चों के प्रति दिखाएं।

बीडीओ ने मुख्य रूप से बताया कि फरवरी माह में दो बाल विवाह का मामला प्रकाश में आया। दोनों बाल विवाह को पुलिस विभाग एवं चाइल्डलाइन की सक्रियता से रोक लगाया गया। साथ ही बच्चों पर लगातार निगरानी रखकर बाल मजदूरी कर रहे बच्चे को रिसक्यू कर उसके माता-पिता को सौंपा जा रहा है। 19वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट नवीन राय ने कहा कि बॉर्डर इलाका होने के कारण कम उम्र के बच्चों से गलत धंधा कराया जाता है ऐसे गलत एवं असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए चाइल्ड लाइन पुलिस विभाग एवं एसएसबी 24 घंटे तत्पर रहेगी। पुलिस निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बैठक में बताया कि ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में जितने भी ईट भट्ठे हैं और जो भी ईट भट्ठे के मालिक अपने भट्ठे में बच्चों से काम करा रहे हैं उस पर नकेल कसने की आवश्यकता है। क्योंकि ऐसे कार्यों से बच्चो की शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध होता है। चाइल्ड लाइन एवं पुलिस विभाग एवं श्रम विभाग द्वारा संयुक्त धावा दल गठित कर कारवाई करने पर बाल मजदूरी पर रोक लगाया जा सकता है। जिला समन्वयक पंकज झा ने कहा चाइल्डलाइन टीम मुसीबत में फंसे बच्चे की मदद के लिए 24 घंटे तत्पर है।

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विभागीय अधिकारियों से पूछा जाएगा स्पष्टीकरण

बैठक के अंत में बीडीओ द्वारा कहा गया कि चाइल्डलाइन सलाहकार समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। क्योंकि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अब्दुल बारी, उप प्रमुख गुलाम मोइनुद्दीन, जिला समन्वयक पंकज झा, जिला तटवासी समाज न्यास समन्वयक बिपिन बिहारी, कोचाधामन समन्वय अर्जुन बोसाक, जिला बाल संरक्षण इकाई आउटरीच वर्कर नागेश्वर प्रसाद, गणेश मनरेगा कर्मी, बृजेश प्रसाद मंडल, शिक्षा विभाग से निवास यादव, पंचायत समिति शाहनवाज उर्फ कल्लू, चाइल्ड लाइन सदस्य परिमल कुमार सिंह एवं सेमोली देवी उपस्थित थे।

चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारीगण।

अब तक 151 बच्चों को चाइल्डलाइन की ओर से मदद
खबरें और भी हैं...