- Hindi News
- National
- Kishanganj News After Publishing The News The Mla Took Stock Of The Culvert Construction The Villagers Were Angry
खबर छपने के बाद विधायक ने कल्वर्ट निर्माण का लिया जायजा, ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों से ली जानकारी, कहा- जरूरत होगी तो बड़े कल्वर्ट की करुंगा अनुशंसा
शहर से सटे टेंगरमारी में तीन मीटर के कल्वर्ट को तोड़कर एक मीटर का कल्वर्ट बनाए जाने से ग्रामीण अाक्राेशित हैं। तीन मार्च को ग्रामीणों ने कल्वर्ट तोड़ने पर विरोध जताया था। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद बुधवार को विधायक मुजाहिद आलम कार्यस्थल पर पहुंचे एवं ग्रामीणों से बात की। गांव वालों ने रोष जताते हुए कहा कि हमलोगों के गांव में पहले से बने तीन मीटर के कलवर्ट को संवेदक ने तोड़ दिया है एवं उसी जगह पर एक मीटर का कल्वर्ट बनाया जा रहा है। टेंगरमारी गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। यहां हर साल बाढ़ का पानी घुस जाता है जो इसी कल्वर्ट से बाहर निकलता है। इसे और चौड़ा किए जाने की जरुरत है पर उल्टे इसे तीन मीटर की जगह एक मीटर का बनाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को आनेवाले दिनों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बाढ़ के समय गांव में क्षति होने की संभावना बढ़ जाएगी।
गुणवत्ता पर भी ग्रामीणाें ने उठाए सवाल
इसके अलावे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर भी सवाल उठाए। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद विधायक आलम ने तुरंत विभागीय अधिकारी से बात की। कहा कि यदि संवेदक द्वारा गलत किया गया है तो कार्यवाही होगी, वहीं ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि यदि इस जगह पर इस से बड़े कलवर्ट की जरूरत होगी तो इसके निर्माण के लिए मेरी ओर से अनुशंसा कर दिया जाएगा। मौके पर बेलवा मुखिया फखरे आलम, जमील अख्तर, कालू, जदयू पंचायत अध्यक्ष मोफुज आलम, मंजूर आलम, उस्मान, शाहबुद्दीन, आसिफ रज़ा, हकीमुद्दीन, अशफाक, राजा, शालिम अख्तर, अजहर आलम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
टेंगरमारी में तोड़े गए कल्वर्ट के पास विधायक व अन्य ग्रामीण।