- Hindi News
- National
- Bahadurganj News Anganwadi Center Workers Held Awareness Rally On Women39s Day
महिला दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा पोषण पखवारा पर रविवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर से आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जागरूकता रैली निकाली। महिला सशक्तिकरण व पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। रैली के बाद कार्यालय परिसर में बैठक के दौरान सीडीपीओ जुल्फेकार आदिल एवं एलएस प्रीति सिंह ने महिला सशक्तिकरण व पोषण पखवारा पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान श्री आदिल ने महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए कहा कि आज के इस आधुनिक युग में महिलाएं किसी से कम नहीं है। सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिये प्रयासरत है। जरूरत है महिलाएं आगे आकर अपनी महत्ता को समझें और आत्मनिर्भर बनें। एलएस प्रीति सिंह ने हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भगीदारी पर बल दी।
टेढ़ागाछ में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस
टेढ़ागाछ| टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में रविवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में धूमधाम से महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकली गयी। आंगनबाड़ी में कार्यरत सेविकाएं व सहायिकाओं ने अल्प मानदेय पाकर लग्न के साथ अपना कर्तव्यों का पालन कर रही है। चिल्हनियां पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 76 सुहिया की सेविका पदमा देवी व सहायिका तारा देवी अपने केंद्र के पोषक क्षेत्र की अन्य महिलाओं एवं बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाल कर समाज के शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
रैली में मौजूद अधिकारी व सेविकाएं।