पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Thakurganj News Approach Path Became A Cause For Trouble For The Farmers It Became Difficult To Go To The Farm

किसानाें की परेशानी का सबब बना एप्रोच पथ, खेत जाना हुआ मुश्किल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चेगाघाट पुल के पूर्व से छह सौ मीटर और पश्चिम की चार सौ मीटर 15 फीट उंची एप्रोच पथ का निर्माण कार्य आरंभ होने से दक्षिण और पुर्व दिशा के किसानों काे अपनी खेताें पर पहुंचना मुश्किल अाैर परेशानी का सबब बन गया। किसानाें ने खेतों तक पहुंच पथ देने की मांग कार्य कर रहे संवेदक से की है। परशुराम, विश्वनाथ मुखिया, औरंगजेब, जमील सहित कई अन्य किसानाें ने बताया कि नव निर्माणाधीन चेगाघाट पुल के पुर्वी और पश्चिमी ओर 15 फीट उंचे एप्रोच पथ निर्माण होने से हारूभीट्टा, द्दधीगच्छ, चेंगाधाट सहित अन्य कई गांव के किसानों के खेतों तक पहुंचना दुश्वार हो जाएगा। पुल के नीचे से गर्मी के दिनों में खेतों में जाया जा सकता है। लेकिन बरसात के मौसम में कैसे किसान खेतों तक पहुंचेंगे। जबकि एप्रोच पथ निर्माण कर रहे संवेदक द्वारा किसानों को अपने खेतों तक पहुंचपथ निर्माण का भरोसा दिलाकर एप्रोच पथ का निर्माण कार्य आरंभ किया गया था। लेकिन महीनों बीतने के बाद समस्या का समाधान नहीं होने पर हमलोग विरोध पर उतारू हुए हैं। निर्माण कार्य करा रहे कंपनी के कनीय अभियंता विश्वजीत हलधर द्वारा आश्वासन देने के बाद किसान शांत हुए। उन्होंने अभियंता को दो दिनों के अंदर पहुंचपथ देने की मांग की है। अन्यथा किसान विरोध करते हुए कार्य बाधित करेंगे।

निर्माणाधीन चेंगाघाट पुल के एप्रोच पथ बनने के विरोध में जमा किसान।
खबरें और भी हैं...