पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पत्नी से मारपीट करने पर गिरफ्तार, भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ससुराल में रहकर दहेज के लिए प|ी के साथ आये दिन मारपीट करने वाले एक आरोपी पति को दिघलबैंक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दिघलबैंक थाना में शुक्रवार को प|ी ने पति पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प|ी का आरोप था कि उसका पति मो. सब्बीर आलम शादी के कुछ महीने बाद से ही उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट करता था। जिसके डर से वह अपने मायके में आकर रहने लगी और कुछ दिनों बाद ही उसका पति भी उसके साथ यहां आकर रहने लगा। यहां भी उसके साथ आये दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। बताया गया कि आरोपी पूर्व से शादीशुदा है। थानाध्यक्ष आरिज एहकाम ने बताया कि मामलों को गंभीरता से लेते हुए एएसआई सुनील कुमार, अजय कुमार गुप्ता एवं सशस्त्र पुलिस बल के साथ शुक्रवार की देर शाम आरोपी को मोहामारी गांव से 30 वर्षीय मो. सब्बीर आलम पिता मो. समीरुद्दीन साकिन धनगामा थाना पलासी जिला अररिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...