शराब के साथ गिरफ्तार दाे तस्कराें काे भेजा जेल
बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर बुधवार की देर शाम बहादुरगंज पुलिस ने एलआरपी चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस की चेकिंग देख तस्कर भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा कर बसाक बस्ती बहादुरगंज के समीप दोनों तस्करों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्करों के पास से 44 पाउच ऑफिसर चॉइस 180 एमएल, 05 बोतल रॉयल स्टैग 750 एमएल शराब स्कूटी के डिक्की से बरामद की गई। दोनों आरोपी सोपन लाल बसाक पिता भूतन लाल बसाक एवं रवि कुमार बसाक पिता कन्हैया कुमार बसाक बमभोला चौक वार्ड नंबर 09 थाना बहादुरगंज के बताए जाते हैं। गिरफ्तार तस्कराें पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह, एसआई ओमप्रकाश राम, एएसआई रामजी पासवान एवं कमांडो दस्ता बल के जवान शामिल थे।