पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंधिया के शामिल होने पर भाजपाइयों ने जताई प्रसन्नता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में जल्द भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद

भारतीय जनता पार्टी में मध्यप्रदेश के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का ठाकुरगंज भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। सभी ने कहा कि सिंधया के भाजपा में शामिल होने पर मध्यप्रदेश को बल मिलेगा और भाजपा में और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज हम सबके लिए बहुत खुशी का विषय है।

भारतीय जनसंघ और भाजपा दोनों पार्टी की स्थापना और स्थापना से लेकर विचारधारा को बढ़ाने में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है, राजमाता का सपना पूरा हुआ। मध्यप्रदेश में जल्द भाजपा की सरकार बनेगी। स्वागत करने वालों में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मोती लाल सराफ कपिल देव सिंह सिपाही यादव भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज सिंह भाजपा नेता देवकी अग्रवाल, बिनोद यादव, बिजली सिंह मुखिया मोहन सिंह संजय पोद्दार प्रमोद राज चौधरी भाजपा युवा नेता अमित कुमार सिन्हा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह मुखिया तरुण सिंह राजेश करनानी सपन भट्टाचार्या मनमोहन साह सन्नी झा पुष्पराज सिंह अनिल महाराज बिजय शर्मा हंसराज नखत निरंजन मंत्री प्रदीप जैन हरि पंडित पप्पू तिवारी गुड्डू सिंह अतुल सिंह इंद्रजीत चौधरी अंजली मंडल आशालता हेम्ब्रम अनुपम देवी अनंत गोस्वामी गोपेश यादव अरविंद झा सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

खबरें और भी हैं...