पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dighalbank News Cancellation Of Gram Sabha And Seminar To Be Held In The Block Regarding Corona

कोरोना को लेकर प्रखंड में होने वाली ग्रामसभा व गोष्ठी की रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहितयात के ताैर पर 31 मार्च तक सरकारी व निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, कॉलेज, सभा, बैठक आदि भीड़ भाड़ जुटने वाले ऐसे सभी कार्यक्रम रद्द होने का असर शनिवार को प्रखंड के सीमावर्ती दिघलबैंक बाजार में देखने को मिला। शनिवार को अन्य दिनों के मुकाबले बाजार में खरीददारी करते कम लोग दिखें। शुक्रवार की शाम से ही सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने और हल्की बूंदाबांदी के बीच कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लोग घराें से बाहर नहीं निकले। शनिवार को प्रखंड के सीमावर्ती धनतोला पंचायत के डोरिया गांव में कोरोना वायरस के बचाव के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए पूर्व से आयोजित ग्रामसभा को रद्द कर दिया गया। बीडीओ पुरण साह ने कहा कि आदेश के बाद प्रखंड में होने वाले सभी तरह के ग्रामसभा, गोष्ठी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोग भी कोरोना वायरस के बचाव के लिए अनावश्यक भीड़ भाड़ से बचें। इधर कोरोना वायरस से बचाव और जागरूकता को लेकर लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिघलबैंक चेकपोस्ट पर अलग-अलग शिफ्टों पर जागरूकता शिविर चलाये जा रहे हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तेज नारायण रजक ने बताया कि दिघलबैंक चेकपोस्ट पर आने जाने वाले लोगों को स्क्रीनिंग की जा रही है।

खबरें और भी हैं...