- Hindi News
- National
- Thakurganj News Celebrate Holi In An Atmosphere Of Brotherhood And Harmony
भाईचारा व सद्भाव के माहौल में मनाएं होली
रविवार की संध्या ठाकुरगंज थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार, थानाध्यक्ष मोहन कुमार, बीडीओ श्रीराम पासवान, सीओ उदय कृष्ण यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारगी और सद्भाव का है। कोई भी पर्व हमें आपस में एकता का संदेश देता है। इसलिए भाईचारगी और सद्भाव माहौल में पर्व मनाये। ठाकुरगंज सहित सीमावर्ती इलाकों में चिह्नित चौक-चौराहों व स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी तैनात रहेगे। कोई भी असमाजिक तत्व खुशी के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी ओर कुर्लीकोट और गलगलिया थानाक्षेत्र में थानाध्यक्ष संजय और तरुणेश तरुण के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। लोगों ने असमाजिक तत्वों की सूचना और सद्भाव में होली पर्व मनाने की अपील की गई। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष देवकी अग्रवाल, नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल, मो. सईद, मुखिया राजीव पासवान, पार्षद गोपी उरांव, प्रतिनिधि अनिल साह, खालिक अंसार, डाॅ. शमशेर आलम राजेश करनानी, जदयू नेता निजामुद्दीन, तेजू यादव, मो. सौकत आदि मौजूद थे।
बैठक में शामिल अधिकारी व अन्य।