दिघलबैंक चेक पोस्ट पर लोगों की जांच
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट है। वायरस से बचाव और जागरूकता को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक और भारत-नेपाल सीमा पर कैम्प लगा कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार से दिघलबैंक चेकपोस्ट पर दो शिफ्टों पर चलाये जा रहे चलंत चिकित्सक टीम और जागरूकता शिविर चलाए जा रहे।
रविवार को भारत-नेपाल सीमा के दिघलबैंक चेकपोस्ट के अलावे दो जगहों मोहामारी और डोरिया ट्रांजिट पॉइंट पर जागरूकता कैम्प लगाया। जहां आने-जाने वाले आगंतुकों का स्वास्थ्य जांच और कर्मियों द्वारा पंपलेट वितरण कर कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
रविवार को मेडिकल कैंपों का जायजा ले रहे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तेजनारायण रजक ने दिघलबैंक चेकपोस्ट पर आने-जाने वाले लोगों का इन्फ्रारेड थर्मामीटर से स्क्रीनिंग किया और लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारियां दी और कहा कि वायरस से बचाव के लिए एहतियात जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती तीन स्थानों जहा पर नेपाल की तरफ से अधिक लोगों का आना जाना है इसके लिए दिघलबैंक चेकपोस्ट, मोहामारी और डोरिया में दो शिप्टो पर एएनएम, आशा फैसिलेटरों को लगाया गया है।
भारत-नेपाल सीमा के दिघलबैंक चैक पोस्ट के पास लगाया गया शिविर।