- Hindi News
- National
- Thakurganj News Chief Councilor Pramod Chaudhary Turns Out To Be Vijay Julus Youth Welcomed With Flowers
मुख्य पार्षद प्रमोद चौधरी का निकला विजय जूलूस, युवाओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
ठाकुरगंज नगर पंचायत में मुख्य पार्षद देवकी प्रसाद अग्रवाल पर लगे अविश्वास प्रस्ताव के बाद शुक्रवार को प्रमोद कुमार चौधरी की मुख्य पार्षद की ताजपोशी के बाद ठाकुरगंज नगर पहुंचने पर उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी अपने समर्थक वार्ड पार्षद के साथ पुरे नगर क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद ठाकुरगंज नगर प्रवेश किए तो काफी देर से खड़े समर्थकों ने फूल-माला व गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
नगरवासियों ने गर्मजोशी से नव निर्वाचित मुख्य पार्षद का स्वागत किया। विजयी जुलूस नगर के मुख्य मार्ग होते हुए हॉस्पिटल रोड, कचहरीपाड़ा, सोनारपट्टी रोड, स्टेशन रोड, न्यू कॉलोनी रोड सहित नगर के कई वार्डों से निकली। इस बीच पार्षदों के साथ मुख्य पार्षद ने हरगौरी मंदिर, काली मंदिर रेलवे गेट, संकट मोचन हनुमान मंदिर आदि में माथा टेके। समर्थकों ने विजयी जुलूस के दौरान बैंड बाजा के साथ आतिशबाजी की। नगर के लोगों ने भी कई स्थानों पर विजयी जुलूस में शामिल वार्ड पार्षद व समर्थकों पर फुलों की वर्षा की। ठाकुरगंज के युवाओं ने मुख्य पार्षद को एक बड़ा माला पहनाकर सबों को हार्दिक बधाई दी।
मुख्य पार्षद के साथ वार्ड पार्षद ईसर देवी, उर्मिला देवी, गोपीचंद उरांव, चंद्रा देवी, प्रदीप साह, परेश कुमार गणेश, दिलीप कुमार चौधरी, पूर्व वार्ड पार्षद अनिल महाराज सहित नगर के गणमान्य नागरिक शामिल थे। विजयी जुलूस को शांतिपूर्वक निकालने के लिए ठाकुरगंज पुलिस बल के साथ तैनात थे।
विजयी जुलूस में शामिल मुख्य पार्षद व अन्य