श्मशान घाट बनाने को लेकर कमेटी का गठन
गुरुवार को प्रखंड के साहेब टोली बिरनियां में ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर कनकई धार पर श्मशान घाट बनाने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कुलदेव प्रसाद सिन्हा ने की। बैठक में कहा गया कि बिरनियां वासियों के लिये कहीं भी श्मसान घाट की समुचित व्यवस्था नहीं है जो यहां के ग्रामीणों के लिये परेशानी का कारण है। श्मशान घाट निर्माण के लिये एक कमेटी का मनोनय किया गया, जिसमें अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ मुन्ना, उपाध्यक्ष किसलय सिन्हा, सचिव विजय कुमार सिन्हा, उप सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार, उप कोषाध्यक्ष सितुल कुमार का मनोनायन हुआ। वार्ड पार्षद राजीव कुमार सिन्हा को संयोजक एवं सह संयोजक के रूप में पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार सिन्हा का मनोनयन किया गया। श्मशान की जमीन दाता के रूप में स्वर्गीय चमक लाल सिन्हा की धर्मप|ी प्रमिला सिन्हा, स्वर्गीय चंद्र प्रसाद के पौत्र आलोक कुमार, पार्षद राजीव सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार, मास्टर कृष्ण प्रसाद सहित कई लोग भूदान के लिये आगे आये हैं। बैठक में मुख्य रूप से अजय कुमार सिन्हा उर्फ मंटू, विजय सिन्हा, राकेश कुमार रिंटु, कुंदन कुमार, सोमू सिन्हा, रजत सिन्हा, राजेश कुमार, रवि साह, सुरेश प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।