जलजमाव की समस्या से आम लोगों को मिली राहत
बहादुरगंज| बहादुरगंज स्थित मुख्यमार्ग पर हरिनगर चौक से रजिस्ट्री ऑफिस तक मुख्यमार्ग पर जलजमाव की विकराल समस्या से लोगों ने तत्काल राहत महशुस की है। नगर प्रशासन की पहल पर शनिवार की देर शाम कच्चा नाला तोड़कर तत्काल पानी की निकासी की गई। बीते शुक्रवार तथा शनिवार को हुई बारिश के कारण जलजमाव ने एक बार फिर से लोगों की मुसीबत बढ़ा दी थी। मूसलाधार बारिश व जल निकासी के अभाव के कारण हरिनगर चौक से रजिस्ट्री ऑफिस तक जल जमाव हो गया था। जिसपर बड़े वाहनों की आवाजाही तो होती थी पर पैदल यात्रियों का आवाजाही करना मुश्किल हो गया था। जन समस्या की इस विकराल स्थिति के तहत नगर प्रशासन ने जेसीबी मशीन से अस्थायी नाला की खुदाई कर जल निकासी कर दी है।