पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishanganj News Congress Mp Raised The Issue Of Demarcation Of Seemanchal In Parliament

कांग्रेसी सांसद ने संसद में उठाया सीमांचल की बदहाली का मामला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस सांसद डॉ. जावेद आजाद ने संसद में सत्र के दौरान बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस दौरान सरकार से पुछा आखिर क्यों हमें हमारे हकूक से मरहुम रखा जा रहा है। आजादी के बाद से अबतक क्यों सीमांचल के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार से लाखों नौजवान पंजाब, दिल्ली, बेंगलूर आदि बड़े शहरों में रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि यह गंभीर विषय है। इस ओर ध्यान आकर्षित करने की जरूरत है। बेरोजगार युवाओं को उनके जिले में सरकार द्वारा औधोगिक क्षेत्र में रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार से शीघ्र रोजगार उपलब्ध कराने की जरूरत है। सीमांचल से लाखों की संख्या में लोग आज भी प्रदेश में रोजगार कर रहें हैं। केंद्र व राज्य सरकार एक साथ है। इसलिए जल्द ही चारों जिलो को ध्यान में रखते हुए रोजगार की व्यवस्था सरकार करें।

खबरें और भी हैं...