पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishanganj News Csp Operators39 Negligence Reduces The Occurrence Of Chhintai Rajesh

सीएसपी संचालकाें की लापरवाही से घटती है छिनतई की घटना : राजेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड कार्यालय स्थित बीआरसी भवन में सीएसपी संचालकों के साथ थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बैठक की। थानाध्यक्ष ने कहा कि आए दिन सीएसपी संचालकाें के साथ छिनतई की घटनाएं होती है। यह घटना पुलिस की लापरवाही से नहीं सीएसपी संचालक के लापरवाही से होती है। निर्देश के बावजूद मोटी रकम लाने-ले जाने पर इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी जा रही है। बंधन बैंक कर्मी ही सिर्फ पुलिस की मदद ले रहे हैं। जिस भी थाना क्षेत्र होकर गुजरते है इसकी सूचना स्थानीय थानाध्यक्ष को दें। पुलिस सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। फोन करने के 15 मिनट के भीतर पुलिस गश्ती वाहन या पैंथर टीम जाकर सुरक्षित आपको गंतव्य तक पहुंचा देंगे। हाल में ही सीएसपी संचालक से मारपीट कर दो लाख 38 हजार छिनतई कर भाग निकले थे। बंगाल के बदमाश शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर घटना को अंजाम देते हैं। टाउन थाना क्षेत्र में कलेक्शन के बाद थानेदार का नंबर 943182292, 06456222677, 6206094340, 7546874303 पर सम्पर्क कर मदद ले सकतें हैं। बैठक में सीएससी जिला प्राबंधक मो. कवि हसन, सौरभ कुमार, सांजय कुमार बसाक सहित सैकड़ों सीएसपी संचालक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...