पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टेंगरमारी चौक पर जारी है धरना-प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किशनगंज| किशनगंज प्रखंड के गाछपाड़ा पंचायत स्थित टेंगरमारी चौक के समीप एनआरसी, एनपीआर एवं सीएए के खिलाफ अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को महीनगांव मुखिया राजेंद्र पासवान ने लोगों के बीच अपनी बातों को रखा। पासवान ने प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। विरोध प्रदर्शन में बेलवा मुखिया मो. जिला पार्षद अबू कैंसर, गाछपाड़ा मुखिया नूर महमदपुर भुट्टो, समिति सदस्य मुबारक आलम, वार्ड सदस्य जीवनलाल हरिजन, मो. गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद जीशान आलम, मोहम्मद वसी असगर, मुफ्ती खालिद आलम, मोहम्मद आजाद, मास्टर जहीर आलम, डॉक्टर मोहसिन आलम, पूर्व मुखिया मोहम्मद हाजी मोहम्मद खालिक सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...