पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dighalbank News Devotees Gathered For 48 Hours Listening To The Tunes Of Harinam Sankirtan Hare Rama Hare Krishna

48 घंटे चला हरिनाम संकीर्तन, हरे राम, हरे कृष्ण की धुन सुनने उमड़े भक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के पदमपुर पंचायत के शिव मंदिर नयाबाड़ी गांव में बुधवार को कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुए दो दिवसीय अखण्ड हरिनाम संकीर्तन समारोह का शुक्रवार की शाम पूर्णाहुति के बाद भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो गया। शुक्रवार को मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन सुनने सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े।

मुख्य आयोजक रमेश लाल गणेश ने बताया कि 48 घंटे तक चले अखण्ड हरिनाम संकीर्तन में स्थानीय कृतन मंडली के अलावे जिले भर से दर्जन भर मंडली ने भाग लिया था। 48 घंटे चले अखंड हरिनाम में हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे! हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे की धुन से श्रद्धालुओं को बांधे रखा। इस दौरान आस पड़ोस के गांवों में हरे हरे राम राम हरे हरे की लाउडस्पीकर की धुनों से गांवों का माहौल भक्तिमय हो गया। दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन समारोह को सम्पन्न कराने में रमेश कुमार गणेश, नारायण लाल गणेश, गंगा प्रसाद, गुणाधर प्रसाद, जय नारायण प्रसाद गणेश, अनुप कुमार के अलावे दर्जनों ग्रामीण सक्रिय रहे।

नया बाड़ी गांव में हरिनाम संकीर्तन संपन्न समारोह में हवन करते भक्तजन
खबरें और भी हैं...