- Hindi News
- National
- Kishanganj News Dm And Sp Were Themselves Monitoring The Security System
डीएम व एसपी खुद कर रहे थे सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग
जिले में होली पर्व धूमधाम से मनाई गई। होली को लेकर सोमवार से ही जिले की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। 132 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम आदित्य प्रकाश व एसपी कुमार आशीष खुद मोर्चा संभाले हुए दिखें। शहर के प्रमुख बाजार व कई वार्डों में दोनों ही अधिकारी पहुंचे थे। जहां सबों से मिलकर होली की बधाई दी। मंगलवार सुबह से ही लोगों ने अपने-अपने तरीके से होली मनाया। कई धार्मिक स्थलों पर विभिन्न समाज के लोगों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व मनाया। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों को स्थानीय लोगों ने गुलाल लगाकर होली में विभिन्न प्रकार का पकवान बांटें। एसपी कुमार आशीष ने कहा कि शांतिपूर्ण होली पर्व सम्पन्न हुआ। किसी प्रकार का कोई विवाद या घटना नहीं घटी। होली में नागरिक एकता मंच व लोगों के सहयोग से शांति बहाल रही। सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम शाहनावाज अहमद नियाजी, एसडीपीओ अजय कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कुमार झा, सीआई इरशाद आलम, मेजर सुनील कुमार, थानाध्यक्ष राजेश तिवारी, इंस्पेक्टर मनीष कुमार, मेराज आलम, आशिफ बैग, श्याम किशोर यादव, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी सहित पैंथर टीम, दंगा रोधक दस्ता भी तैनात किए गए थे।
फ्लैग मार्च करते डीएम, एसपी व अन्य।