पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीएम ने संभाली जिला शतरंज संघ की कमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नए जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने बुधवार की शाम जिला शतरंज संघ की कमान संभाल ली। शतरंज संघ के महासचिव शंकर नारायण दत्ता ने बताया कि बुधवार की शाम जिला शतरंज संघ का एक शिष्टमंडल डीएम से मुलाकात की तथा संघ की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। इस शिष्टमंडल में उनके साथ-साथ संघ के वरीय उपाध्यक्ष मनीष जालान, विनीत अग्रवाल, धनंजय जायसवाल, मनीष कासलीवाल एवं वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार शामिल थे। संस्था के संविधान के अनुसार इसके पदेन अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने सहर्ष अपनी जिम्मेदारी संभाली तथा तत्काल संघ के हित में कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 11 अप्रैल को उन्होंने आमसभा की बैठक भी बुलाई। संघ द्वारा शतरंज खिलाड़ियों के हित में अब तक किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने सराहना की तथा उनके कार्यकाल में इन प्रयासों को और भी मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

खबरें और भी हैं...