पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मादक पदार्थ के सप्लायर को काे गिरफ्तार कर भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठाकुरगंज| ठाकुरगंज पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हबीबुल उर्फ हब्बे साकिन कैलान बस्ती दोगच्छी गंधर्वडांगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया सात सितंबर 2019 को 19वीं बटालियन एसएसबी जवानों द्वारा जिलेबियामोड़ के समीप खारूदाह के मो. तारिक को मस्कुलिन मादक पर्दाथ के साथ दबोचा था, जिसकी निशानदेही पर बरचौन्धी के मो. तारिक को ठाकुरगंज पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किशनगंज कारा भेजा था। उसने हबीबुल उर्फ हबे का नाम पूछताछ में मादक पदार्थ सप्लाई में बताया था। तब से पुलिस हबीबुल की तलाश में जुटी हुई थी। हबीबुल से पुलिसिया पूछताछ में कई जानकारी मिली है, जिससे पुलिस मादक पदार्थ सप्लाई गिरोह के सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। ठाकुरगंज थानाध्यक्ष, जियापोखर और सुखानी थानाध्यक्ष ने भी आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
खबरें और भी हैं...