- Hindi News
- National
- Bahadurganj News Each Village Of Panchayat Will Connect With The Main Road Tausif Alam
मुख्य सड़क से जुड़ेंगे पंचायत के प्रत्येक गांव : तौसीफ आलम
सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
होली के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय विधायक तौसीफ आलम ने प्रखंड के गांगी पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत गांगी खानका गेट से कसबा गांगी नया बस्ती से सलामपुर गांगी जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोहपूर्वक किया। 90 लाख की राशि से बनने वाली इस सड़क से कई गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। मौके पर विधायक श्री आलम ने कहा कि चुनाव से पहले सभी आवश्यक सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास जारी है। शिलान्यास समारोह में प्रखंड प्रमुख नेहाल परवेज, मुखिया मुजाहिदुल इस्लाम उर्फ लड्डन, अफसर आलम, मिंटू भाई, सलाउद्दीन, महसर, रेहान आलम जमील अखतर सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
सड़क का शिलान्यास करते विधायक तौसीफ आलम व अन्य।