फरिंगाेला की लापता नाबालिग पुलिस को बस स्टैंड से मिली
किशनगंज| फरिंगोला से लापता नाबालिग को पुलिस ने शनिवार की सुबह बस स्टैंड से बरामद किया है। 16 वर्षीय नाबालिग 22 फरवरी को अपने घर से निकली थी और देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की थी। पता नहीं चलने पर 23 फरवरी को टाउन थाना में मामला दर्ज कराया था। मामले में पुलिस द्वारा एक मोबाइल नंबर पर मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई थी। लोकेशन के आधार पर युवती असम में किसी रिश्तेदार के यहां थी। किशनगंज पहुंचने पर बस स्टैंड से उसे पकड़ा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।