काशीबाड़ी गांव में आग लगने से पांच घर जले
मंगलवार को प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के काशीबाड़ी गांव में आग लगने से एक ही परिवार के अलग-अलग भाईयों के पांच घर जलकर राख हो गया। अगलगी कि इस घटना से लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब 11 बजे कासीबाड़ी गांव के अब्दुल लतीफ के घर जलावन से खाना बनाने के क्रम में सुलगी आग से बगल के रफीक आलम पिता अब्दुल लतीफ, सफीक आलम पिता रफीक आलम, मुसमात बसीरन निशा पति सिकंदर और मोहिदुर रहमान पिता रफीक आलम के घरों को अपने चपेट में ले लिया।
आग से जल रहे घर में पानी डालते ग्रामीण।