पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मछली दुकान में लगी अाग, अाॅटाे जलकर राख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गर्मी की दस्तक देते ही प्रखंड में आगजनी कि घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बुधवार की रात सीमावर्ती दिघलबैंक बाजार में आग लगने से एक दुकान और एक अाॅटाे जलकर राख हो गया। दुकान में आग कैसी लगी यह स्पष्ट नहीं है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 11 बजे दिघलबैंक बाजार के मछलीपट्टी स्थित साबिर आलम की मछली की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दुकान के समीप रखी दुकानदार की अाॅटाे धू-धू कर जल गई। आग लगने की सूचना पड़ोस के लोगों ने दिघलबैंक थाना के फायर ब्रिगेड की गाड़ी को फोन कर दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी कि इस घटना में दुकान में रखें करीब आधे दर्जन कार्टन में रखी मछलियां और दुकानदार की अाॅटाे जलकर राख हो गई। अगलगी की इस घटना से लाखों की क्षति का अनुमान है।

खबरें और भी हैं...