ट्रक की ठोकर से युवती घायल, रेफर
ठाकुरगंज| शनिवार को ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के एनएच 327 ई पर कल्वर्ट चौक के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की ठोकर से एक युवती घायल हो गई। घटना के सबंध मे बताया जाता है कि कल्वर्ट चौक के समीप संजीला बेगम (21) साकिन बाधाटोली गांव डाॅक्टर को दिखाने के लिए पांव पैदल सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे युवती का बायां हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल युवती को ठाकुरगंज अस्पताल लाया जहां कार्यरत चिकित्सा प्रभारी डाॅ. ए के झा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए किशनगंज भेजा है।