पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बख्शे नहीं जाएंगे दोषी, निर्दोष को डरने की जरूरत नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुवार को जियापोखर थानाक्षेत्र स्थित 19वीं बटालियन कद्दूभीट्टा कंपनी के समीप स्कूल में रानीडांगा हेडक्वार्टर के आईजी एस के बंदोपाध्याय, डीआईजी अमित कुमार, विधायक नौशाद आलम, पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल सहित पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए आईजी ने कहा कि आठ मार्च को घटित घटना में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को कुछ नहीं होगा। इसका मैं विश्वास दिलाने आया हूं। मालूम हाे कि 8 मार्च काे एसएसबी अाैर ग्रामीणाें के बीच हुई थी हिंसक झड़प में दाे जवान झायल हाे गए थे, जिसमें एक जवान कोमा में है ताे दूसरा गंभीर स्थिति में जिदंगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। अगर कहीं तस्करी होती है तो उसकी सूचना दें और कोई भी अधिकारी या जवान इसमें शामिल है तो उनपर भी कारवाई की जाएगी। लेकिन इस तरह के घटना की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए। क्योंकि जितना देश जवानों का है उतना आप लोगों का। एसएसबी सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व के सिद्धांत पर बीस वर्षो से सीमा की निगहबानी कर रही है। इसलिए हमें और आपको एक साथ मिलकर आगे आना होगा। जिससे घटना में शामिल दोषियो को सजा दिलाई जा सके। विधायक नौशाद आलम ने घटना की निंदा करते हुए कहा वर्षों से एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का विकास व सीमा की निगहबानी ईमानदारी पूर्वक कर रही है। पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने कहा कि सीमा पर जब से एसएसबी की तैनाती हुई है तबसे अपराध में कमी आई है। हमलोगों का भी कर्तव्य बनता है कि उनका सहयोग करें। मौके पर पूर्व मुखिया सब्बीर आलम, मुखिया बंदरझुला ज्योतिष कर्मकार, सरपंच आबिद अनवर सहित दर्जनों लोगों ने दोषियों को सजा की मांग की।

आवेदन देकर लोगों ने लगाई गुहार

मामले में गिरफ्तार संजय की प|ी ने आवेदन देकर आईजी से न्याय की गुहार लगाई। लोगों ने भी पीड़िता के पक्ष में आईजी के सामने बात रखी। मौके पर एसडीएम ने आवेदन लेते हुए पीड़िता को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। मौके पर एसडीएम, सर्किल इंंस्पेक्टर अश्विनी कुमार, जियापोखर थानाध्यक्ष शिव कुमार, पौआखाली इकबाल आलम, सीओ उदय कृष्ण यादव सेनानायक मितुल कुमार, डिप्टी कमाडेंट नवीन कुमार, अंजय कुमार रजक सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक में शामिल आईजी, विधायक व अन्य।
खबरें और भी हैं...