- Hindi News
- National
- Thakurganj News Holi Hangs On Young People As Well As Old People Lots Of Colors And Gulal
युवाओं के साथ बुजुर्गों पर भी होली का खुमार, खूब उड़े रंग और गुलाल
रंगों का त्योहार होली को लेकर हर उम्र के लोगों ने उत्साह के साथ शांतिपूर्ण माहौल में पर्व का जश्न मनाया। अहले सुबह से ही बच्चे हाथों में रंग बिरंगे पिचकारी लिए घरों से निकलकर एक दूसरे पर पिचकारी लहराते होली के मस्ती में चूर थे। दिन बढ़ने के साथ-साथ युवाओं सहित बुजुर्गों में भी होली का खुमार चढ़ने लगा। लेकिन लोगों ने रंग की जगह गुलाल-अबीर से होली पर्व मनाया। गौरतलब है कि सोमवार की रात्रि होलिका दहन के साथ ही होली आरम्भ हो चुकी थी जो मंगलवार के देर शाम तक आपसी सौहार्द को बनाये रखते हुए खेली गई। कोरोना वायरस के भय के कारण लोग मास्क पहनकर भी होली खेलते देखे गए। होली को लेकर ठाकुरगंज सर्किल में सर्किल इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार, कुर्लीकोट संजय कुमार और गलगलिया तरुणेश तरुण के साथ अन्य थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस बल विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात होकर निगरानी कर रहे थे।
होलिका दहन के बाद उड़ाए रंग व गुलाल
पोठिया | रंगों का त्योहार होली पर्व मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस पर्व को लेकर लोगों में एक सप्ताह पूर्व से ही काफी उत्साह देखा जा रहा था। सोमवार की रात को होलिका दहन के बाद से ही रंग व गुलाल का सिलसिला जारी हो गया। मंगलवार सुबह होते ही लोगों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली मनाया। वही कई टोली एक दूसरे के घर जाकर रंग लगाते हुए स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद उठाते हुए गले मिलकर आपसी भावना को प्रकट किया। इस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन चुस्त दिखा। जगह-जगह पुलिस बल व मजिस्टेट की तैनाती थी। पोठिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार द्वारा थाना क्षेत्र के सभी जगहों पर मानिटरिंग की जा रही थी।
होली के रंग में रंगे लोगों की टोली।
रंगोत्सव पर लजीज व्यंजनों का लोगों ने लिया आनंद
बहादुरगंज | रंगों का पर्व होली शुक्रवार को बहादुरगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। लोग कहीं होली के रंग व गुलाल में सराबोर नजर आये तो कहीं होली के गानों में मस्ती करते नजर आये। रंगोत्सव में पकवान सहित लजीज व्यंजनों का लोगों ने जमकर आनंद लिया। सुबह से दोपहर तक जहां लोग विभिन्न रंगों की होली खेली वहीं दोपहर के बाद अबीर गुलाल का दौर चला। इससे पूर्व सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में परंपरागत तरीके से होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया। बहादुरगंज शिवपुरी स्थित शिवालय परिसर, चौपालबस्ती के ठाकुरबाड़ी रोड, एलआरपी चौक सहित दर्जनों स्थानों पर होलिका दहन किया। सुरक्षा के तहत हर चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा के मद्देजनर बीडीओ जुल्फेकार आदिल, सीओ कौशर इमाम, थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह पुलिस दलबल के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया।