पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishanganj News Increased Outbreak Of Mosquitoes Knapp Said Cleaning And Spraying Medicine On War Footing

मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, नप ने कहा-युद्धस्तर पर सफाई व दवा का छिड़काव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में मच्छरों का प्रकोप चरम पर है। दिन प्रतिदिन मच्छरों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों को परेशान कर रखा है।किशनगंज नगर परिषद के पास हालांकि दो टीपर फॉगिंग (वाहन के साथ) और दो हैंड फॉगिंग की मशीनें है, लेकिन इनका उपयोग नहीं हो पा रहा।

लोगों का कहना है कि इन मशीनों से दवाई का छिड़काव नहीं हो रहा है, जिस कारण शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उधर नगरपरिषद के कर्मियों के अनुसार पिछले चार दिनों से सभी मशीनों को प्रयोग में लाया जा रहा है और दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। किंतु नगरपरिषद कर्मियों के इस दावे से उलट पार्षद मनीष जालान का कहना है कि दवा का छिड़काव अगर हो रहा है तो पार्षदों को इसकी कोई खबर नहीं। अगर नगर परिषद पार्षदों को जानकारी देकर उनके वार्ड में दवा का छिड़काव करें तो जिन जिन जगहों पर दवा छिड़काव की जरूरत है वैसी जगहों पर दवा का छिड़काव हो पाएगा। इससे मच्छरों की बढ़ती तादाद पर काबू पाया जा सकता है। मनीष जालान के अनुसार नगरपरिषद कर्मियों द्वारा किया जा रहा दावा गलत है।

शहर के चप्पे-चप्पे पर साफ सफाई और दवाई का छिड़काव युद्धस्तर पर शुरू, इसमें लाई जाएगी तेजी

नगर परिषद की उपाध्यक्ष आची देवी जैन ने बताया कि वार्ड पार्षदों की मदद से नगरपरिषद क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर सफाई और दवा का छिड़काव युद्धस्तर पर किया जाएगा। विश्व में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए युद्धस्तर पर साफ-सफाई और दवा छिड़काव का कार्य किशनगंज नगर परिषद शुरू करने जा रही है, यह क्रम शुरू हो चुका है। अब सिर्फ इसमें तेजी लाई जाएगी।

नगर परिषद में पड़ा ऑटोमेटिक फॉगिंग मशीन।

खबरें और भी हैं...