पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 तक लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने शुक्रवार को अपने कार्यालय वेश्म में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि वित्तिय वर्ष समाप्त हो रहा है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं को 31 मार्च तक समाप्त करने के प्रति संवेदनशील बनें। किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

डीएम ने कहा कि खनन पदादिकारी को टीम बनाकर जिले में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को नीलाम पत्र वाद का निष्पादन त्वरित गति से करने का निर्देश दिया गया है। सभी अंचल अधिकारी को अनुग्रह अनुदान की लंबित राशि 18 मार्च तक लाभुकों के बीच वितरण करने का निर्देश दिया गया। राज्य मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना के तहत अविलंब एलपीसी का सत्यापन कर जिला अल्पसनख्यक विभाग को समर्पित करने का निर्देश सीओ को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सीओ को म्यूटेशन, दखल देहानी, अभियान बसेरा को युद्धस्तर पर चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व संग्रहन में ढिलाई बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

यह थे मौजूद: बैठक में एडीएम ब्रजेश कुमार, एसडीएम शहनवाज़ अहमद नियाजी, डीसीएलआर अमिताभ गुप्ता, जिला भूअर्जन पदाधिकारी राशिद आलम, खनन पदाधिकारी संजय प्रसाद, डीपीआरओ राघवेन्द्र कुमार दीपक सहित सभी सीओ मौजूद थे।

कार्यालय वेश्म में अधिकारियों के साथ बैठक करते जिला पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...