एकतरफा मुकाबले में किशनगंज ने जीता मैच
एसवाइसीसी जूनियर के सभी बल्लेबाज महज 132 रन बनाकर आउट हो गए
केडीसीए द्वारा रुईधासा मैदान में चल रहे वार्षिक लीग में शुक्रवार को ए डिवीजन का मैच हुआ। मुकाबला किशनगंज स्ट्राइकर और एसवाइसीसी जूनियर के बीच था। 30-30 ओवर के मैच में किशनगंज स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
कन्वेनर वीर रंजन के अनुसार पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में नौ विकेट खोकर किशनगंज स्ट्राइकर की टीम ने 239 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें फैजान ने 66, कमर आजम ने 47, वैसफ़ ने 24, हसन मंजर ने 19 और सद्दाम ने 12 रनों का योगदान दिया। एसवाइसीसी जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए साकिब ने तीन विकेट प्रशांत ने दो विकेट और अरविंद ने दो विकेट हासिल किए। 239 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसवाइसीसी जूनियर के सभी बल्लेबाज महज 132 रन बनाकर ही आउट हो गए। इसमें बादशाह ने 29, अरबाज ने 25, प्रशांत ने 21 रनों का योगदान दिया। वहीं किशनगंज स्ट्राइकर की ओर से गेंदबाजी करते हुए फैज़ान मुर्तजा ने तीन विकेट वासिफ ने तीन विकेट और कोनेन ने एक विकेट लिया। ऑलराउंड परफॉर्मेंस 66 रन और तीन विकेट के लिए फैज़ान मुर्तज़ा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के मैच में अम्पायरिंग रतन और आरज़ू ने की जबकि स्कोरिंग अभिमन्यु कर रहे थे।
रुईधासा मैदान में जीत के बाद किशनगंज स्ट्राइकर की टीम।