पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishanganj News Ljp National President Chirag Paswan Will Come To Kishanganj

छह को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आएंगे किशनगंज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छह अप्रैल को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान किशनगंज आएंगे। यहां टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित है। वे यहां कार्यकर्ताओं से सुझाव लेंगे एवं उसके बाद आवश्यक निर्देश भी देंगे। इसी कार्यक्रम की सफलता के लिए शुक्रवार को लोजपा के हलीम चौक स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मो. कलीमउद्दीन ने कार्यक्रम के विस्तृत विवरण पेश करते हुए अलग-अलग लोगों को अलग-अलग दायित्व दिया है। श्री कलीम ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी अभी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के अलावे बिहार फस्ट, बिहारी फस्ट योजना पर भी कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कार्यकर्ता शामिल होंगे। शुक्रवार की बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए हरसंभव प्रयास करने और अभी से जुट जाने का संकल्प लिया। बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष हीरा पासवान, सोहनलाल दास, नौशाद आलम, शमसाद आलम, लोकेश कुमार, वाहिद आलम, मनोज कुमार सिन्हा, किशनबाबू पासवान, हरीलाल पासवान, उस्मान गनी मौजूद थे।

हलीम चौक स्थित लोजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल लोग।
खबरें और भी हैं...