- Hindi News
- National
- Kishanganj News Make Farmers Aware Of Goat And Poultry Farming Along With Fishery
मत्स्य के साथ बकरी व मुर्गी पालन के लिए किसानों को करें जागरुक
किशनगंज|जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को जिले में मत्स्य पालन के साथ-साथ बकरी पालन, मुर्गी पालन के प्रति भी किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी को प्रत्येक प्रखंडों से तीन-तीन किसानों की सूची जिला कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, डीपीएम जीविका एवं बीडीओ मौजूद थे।