पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मवेशी लूटकांड का आरोपी बिहपुर से हुआ गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
26 जनवरी को मवेशी व्यापारी से किया था लूटपाट

26 जनवरी को मवेशी व्यापारी से लूट के मामले में थाना बिहपुर के मिल्की गांव से एक अपराधी को कुरसेला पुलिस ने गिरफ्तार
किया है।

कुरसेला थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मवेशी व्यापारी लूट कांड के आरोपी नौशाद मदारी, निवासी मिल्की, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है । इस घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए एसपी विकास कुमार के द्वारा गठित टीम के नेतृत्व कर्ता कोढा के पुलिस निरीक्षक राम विजय शर्मा के नेतृत्व में कुरसेला थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तथा पोठिया थाना अध्यक्ष संजय दास के साथ पुलिस शस्त्र बल के द्वारा बिहपुर थाना अंतर्गत मिल्की गांव से शुक्रवार की देर रात्रि छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस टीम।
खबरें और भी हैं...