पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवाहिता ने आम के पेड़ में फंदा लगाकर दी जान, पति गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के डाकपोखर पंचायत स्थित बेणुगढ़ संथाल टोला में गुरुवार की रात एक विवाहित महिला चांदनी बासकी (32) ने घर से लगभग 4 सौ मीटर दूर एक आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही टेढ़ागाछ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। सूत्रों के अनुसार मृतका के पिता मरंग बोसकी ग्राम दुबरी थाना दिघलबैंक द्वारा लिखित आवेदन पर टेढ़ागाछ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में मृतका के पति पाण्डु बेसरा को टेढ़ागाछ पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि मृतका को उसके पति हमेशा पीटते रहते थे। इसके कारण उन्होंने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका तीन बच्चे की मां है। तीनों बच्चों में सबसे छोटा लड़का 5 वर्ष का एवं उनकी दो बड़ी लड़की रोती बिलखती बोल रही है।

खबरें और भी हैं...