पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रविवार से चढ़ेगा पारा आज छाए रहेंगे बादल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को जिले में मौसम ने फिर करवट ली। दिन भर हल्के बादल छाए रहे। हालांकि शहर में शाम को बेहद हल्की बूंदाबांदी हुई। बादल घिरे रहने व बूंदाबांदी से तापमान में कमी देखी गयी।

शुक्रवार को किशनगंज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र कोलकाता के मौसम वैज्ञानिक जी के दास ने बताया वर्तमान में बिहार तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है और एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है, जो बंगाल और बिहार के मौसम पर प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को किशनगंज और आसपास के हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है और रविवार दोपहर से मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...