पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Thakurganj News New Members Take Rjd Membership Dozens Of Old Workers Return Home

नए सदस्यों ने राजद की ली सदस्यता, दर्जनों पुराने कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीय राजद कार्यकर्ता की बैठक आयोजित

ठाकुरगंज स्थित डाकबंगला में जिलास्तरीय राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष सरवर आलम, प्रदेश महासचिव मुश्ताक आलम, रहीमुद्धीन, वरिष्ठ कार्यकर्ता उस्मानगनी, देवेन यादव, आमना मंजर, प्रखंड अध्यक्ष कमल गुप्ता, बेचन यादव, देवव्रत गणेश व अन्य ने कहा कि आने वाला समय राजद का होगा। इसलिए अब एकजुट होकर तैयारी में लग जाए। ताकि जिले में फिर से एक बार राजद का झंडा शान से लहरा सके। क्योंकि राजद हमेशा से दबे-कुचलों और गरीबों की आवाज रही है। बैठक में दर्जनों नए सदस्यों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की और दर्जनों पुराने कार्यकर्ताओं की घर वापसी हुई। सम्मेलन में संगठन मजबूती से लेकर कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्यों को सही तरीके से निर्वहन करने की बात कही गई। ताकि आने वाले समय में राजद का संगठन सबसे मजबूत संगठन बनकर सरकार के विफलताओं को कार्यकर्ता जनता के सामने रख सके।

कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित जिलाध्यक्ष व अन्य।
खबरें और भी हैं...