पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishanganj News No Councilor Ta Chaudhary Will Be President Devaki Agarwal Is Confident Of Changing

नहीं डिगे पार्षद ताे चौधरी होंगे अध्यक्ष पाला बदल के भरोसे हैं देवकी अग्रवाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निवर्तमान मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल जी-जान से समीकरण को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं

अविश्वास प्रस्ताव पर उप मुख्य पार्षद का साथ देनेवाले पार्षद अगर नहीं डिगे तो प्रमोद राज चौधरी का नगर पंचायत ठाकुरगंज का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। हालांकि यह इतना आसान भी नहीं है। निवर्तमान मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल जान से समीकरण को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं।

उन्हें पार्षदों के पालाबदल का भरोसा है। इसी रस्साकस्सी में में ठाकुरगंज नगर पंचायत का चुनाव बेहद रोचक हो गया है। हालांकि आज शुक्रवार को किसके सर ताज सजेगा इसका फैसला हो जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निदेशालोक में शुक्रवार को रचना भवन में चुनाव निर्धारित है। विधि व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए जिला दंडाधिकारी ने रचना भवन के इर्द गिर्द सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का निर्देश दिया है। निर्वाचन कार्य सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए रचना भवन की ओर जाने वाली सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। रचना भवन के मुख्यद्वार पर भी दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। साथ ही रचना भवन के इर्द गिर्द गश्ती दल भी तैनात किए गए हैं। गश्ती दल दोनों पक्षों के समर्थकों पर नजर रखेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी शहनवाज़ अहमद नियाजी ने कहा कि कानून को हाथ मे लेने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कुल आठ जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उन्होंने समर्थकों से भी अपील किया है कि चुनाव प्रक्रिया को स्वीकार करें।

17 फरवरी को आया था अविश्वास प्रस्ताव

उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी को प्रमोद चौधरी के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें निवर्तमान मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। दोनों खेमा जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहा है। दोनों खेमों को पर्दे के पीछे से राजनीतिक दिग्गजों का शह है। जनता की नजर भी शुक्रवार को होने वाले मतदान पर टिकी है। नगर पंचायत ठाकुरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी अतिऊर रहमान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में होने वाले मतदान के लिए पार्षदो की पहचान के लिए नगर प्रशासन के दो कनीय अभियंता को मतदान स्थल पर तैनात किया गया है। इसके अलावा निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक स्वयं जिले में तैनात रहूंगा।

नगर पंचायत ठाकुरगंज का प्रशासनिक भवन
खबरें और भी हैं...