पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधिकारियों और जवानों के बच्चों ने लगाई दौड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत-नेपाल-भूटान सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के सेक्टर हेडक्वार्टर रानीडांगा में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत अधिकारियों और जवानों के बच्चों सहित महिलाओं ने भी दौड़ लगाई। दौड़ प्रतियोगिता ढाई किलोमीटर का तीन कोटि बालक, बालिका और महिला में आयोजित की गई।

इसका उदघाटन सेक्टर हेडक्वॉर्टर के डीआईजी अमित कुमार ने करते हुए कहा आज स्वस्थ शरीर हरेक घर की मांग है, क्योंकि आज के बदलते दौर में स्वस्थ शरीर ही निरोग शरीर की पहचान बन सकती है। जिसके लिए हमलोगों को फिट रहना होगा। फिट इंडिया जागरूकता के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस होने के कारण महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनसे प्रतियोगिता में प्रथम, द्धितीय और तृतीय विजेताओं को पुरूस्कार दिया गया। मौके पर 41 बटालियन के कार्यवाहक सेनानायक गिरीश चन्द्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी और जवानों के साथ उनके बच्चे उपस्थित थे।

दौड़ में शामिल अधिकारी व जवानों केे बच्चे।
खबरें और भी हैं...