दस लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
पोठिया | पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के छत्तरगाछ ओपी अंतर्गत सतमेढ़ी डोंक नदी घाट के समीप छत्तरगाछ ओपी प्रभारी एएसआई राजवंश के नेतृत्व में दस लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बेचने की नियत से चुलाई शराब लेकर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कोल्था पांचायत अंतर्गत सतमेढ़ी डोंक नदी घाट के समीप सतमेढ़ी निवासी मंगला मरांडी को दस लीटर चुल्लू शराब के साथ मौके पर धर दबोचा।