- Hindi News
- National
- Kochadhaman News One Killed Two Injured In Vehicle Collision Near Barabatta Haat
बरबट्टा हाट के पास वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
प्रखंड के पुराना बरबट्टा हाट के निकट शनिवार की देर शाम एक अज्ञात चार चक्का वाहन एवं बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गर्इ। जबकि दो युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान कोचाधामन हरिजन टोला निवासी राहुल कुमार पिता भक्कू लाल के रूप में की गई है, जबकि घायलों की पहचान जहीर आलम पिता जवादुल हक कोचाधामन एवं अकबर आलम मौधो पंंचायत के चुनामारी गांव निवासी के रूप में की गई है। ग्रामीणों द्वारा घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन हरिजन टोला में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम यह तीनों बरबट्टा से मजदूरी कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे कि पुराना हाट बरबट्टा के समीप एक अज्ञात चार चक्का वाहन से टक्करा गए। जिससे मौके पर ही राहुल कुमार की मौत हो गई जबकि जहीर आलम और अकबर आलम घायल हो गए।