सलेमपुर में चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत
पोठिया ओपी क्षेत्र के खैरा पंचायत अंतर्गत सलेमपुर गांव के 50 वर्षीय दीपक कुमार झा चापाकल पर पैर फिसल जाने से सिर में गहरी चोट लग गयी और उनको अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी। उनकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं। संभावना जतायी गई है कि इस घटना में उनका हट अटैक हो गया। वही शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में मुखिया अभय झा, सरपंच प्रणव कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य निमीषा झा, दिलखुश झा आदि शामिल हैं।