- Hindi News
- National
- Kochadhaman News Panchayat Secretary39s Salary For Not Providing Information
जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर पंचायत सचिव का राेका वेतन
कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के पाटकोई कला पंचायत सरकार भवन का दौरा कर गुरूवार को जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने पंचायत में चल रहे सामुदायिक स्वच्छता (सीएससी) का निर्माण कार्य तथा पंचायत सरकार भवन में संचालित आरटीपीएस काउंटर और मनरेगा प्लांटेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात निश्चय योजना का जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर पंचायत सचिव अबुल कलाम को फटकार लगाते हुए उनके एक माह का वेतन पर रोक लगा दी। जांच के बाद जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी प्रखंड व पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। डीएम के पाटकोई कला पंचायत में औचक निरीक्षण से सभी पंचायतों में हड़कंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार डीएम बारी-बारी से कोचाधामन प्रखंड के सभी पंचायत का निरीक्षण करेंगे और पंचायत में चल रहे विकास कार्यों जायजा लेंगे। मौके पर डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश, डीआरडीए डायरेक्टर मंजुर आलम, बीडीओ मो. सिकंदर, पीओ सतीष कुमार के अलावे प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला मौजूद थे।