- Hindi News
- National
- Kishanganj News Paving Way For Residential School In Deramadi And Multipurpose Building In Qutubganj Haat
डेरामाड़ी में आवासीय विद्यालय और कुतुबगंज हाट में बहुउद्देशीय भवन बनने का रास्ता साफ
बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना के तहत कोचाधामन प्रखंड के डेरामाड़ी पंचायत में 560 बेड का आवासीय विद्यालय बनेगा। जहां अल्पसंख्यक़ समाज के बच्चे रहेंगे। इस आवसीय विद्यालय की लागत लगभग 15 करोड़ होगी। साथ ही शहर के चूड़ीपट्टी स्थित कुटुबगंज हाट में भी बिहार राज्य वक्फ विकास योजना के तहत 10 करोड़ की लागत से बहुद्देशीय भवन का भी निर्माण होगा।
डीएम आदित्य प्रकाश के हवाले से जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राघवेन्द्र कुमार दीपक ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डेरामारी में अंजुमन इस्लामिया वक्फ स्टेट 1257 की पांच एकड़ जमीन पर कतिपय लोगों के द्वारा जमीन के कुछ हिस्सों पर अतिक्रमण किया गया है। साथ ही कुतुबगंज हाट की जमीन पर भी अवैध कब्जा है। डीएम ने कोचाधामन एवं किशनगंज के अंचल अधिकारी को अतिक्रमणकारियों को नोटिस तामिला कराते हुए एक सप्ताह के अंदर जमीन खाली कराने का निर्देश दिया है ताकि शीघ्र दोनों जगह कार्य प्रारंभ किया जा सके।