पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सभी धर्म के लोगों को साथ मिलकर चलना चाहिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र स्थित सोन्था पंचायत के सोन्था हाट में आयोजित मदरसा तालीमुल कुरआन में तीन दिवसीय अजीमुस्सान इजलास ए आम जलसा व दस्तारबंदी का समापन गुरूवार की देर रात को मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ के साथ हो गया। जलसा को संबोधित करते हुए मौलानाओं ने लोगों से आपसी सौहार्द और अमन चैन बनाये रखने की अपील की।

मंगलवार से शुरू हुई यह जलसा गुरूवार को पांच हाफिज ए कुरआन बच्चों को दस्तारबंदी करने के बाद मुफ्ती जसीम अख्तर के दुआ के साथ संपन्न हुआ। जलसा के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए मुफ्ती जसीम अख्तर ने राष्ट्रीय एकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी धर्म के लोगों को साथ मिलकर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम भाई आपस में मोहब्बत से रहें। क्योंकि सबका मालिक एक है। सभी अपने-अपने तरीके से ईश्वर का इबादत करते हैं। बैंगलोर से आये कारी जमील ने बताया कि इस्लाम दुनियां में अमन व चैन का संदेश देता है। स्थानीय जदयू विधायक मुजाहिद आलम ने कहा आप सब लोग उम्मत के जिम्मेदार लोग हैं। आप सबको अपनी एवं अपनी कौम एवं समाज की उन्नति के लिए काम करना है और इस रास्ते में आने वाली मुसीबतों एवं समस्याओं को सब मिल जुल कर दूर करना है।

मौके पर मुफ्ती जसीम अख्तर, विधायक मुजाहिद आलम, कारी जमील बेंगलोर, कारी ओसामा सुरत गुजरात, शायर अबरार दानीश, शमीम अख्तर, सेक्रेट्री मोबीन अनवर नवाब, हाफिज तसव्वर, तारीक नौमान, कमेटी के बाबड़ आलम, मुखिया प्रतिनिधि शरमद हयात, उप मुखिया नुर बाबु आलम, शहरोज आलम पप्पू, जिप मंजुर आलम, तुफेल आलम डबलू, पंसस मिन्टू, आदिल, शहबाज, आवर आलम, डॉ. बदरूल सहित हजारों की संख्या में ख्वाएतीन भी शामिल थे।

सोन्था जलसा में तकरीर करते मौलाना व व अन्य।
खबरें और भी हैं...