पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishanganj News Police Station Spread Awareness In Police Station Area About Corona Virus

कोरोना वायरस को लेकर थाना क्षेत्र में जागरूकता फैलाएं थानेदार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किशनगंज|कोरोना वायरस को लेकर एसपी कुमार आशीष ने थानेदारों को निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में एसपी ने जिले के सभी थानेदारों को अपने अपने थाना क्षेत्र में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने को कहा है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में स्थापित जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या अखबारों , होर्डिंग एवं बैनर के माध्यम से प्रचार प्रसार कराएं। ट्रांजिट प्वाइंट में जिला नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मी के द्वारा प्रतिदिन सीमावर्ती प्रखंड से ब्यौरा लें। इस मौके पर एसएसबी के साथ पुलिस भी मौके पर रहे। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के द्वारा पूर्व में बैठक कर सारी जानकारी व निर्देश दिया जा चुका है। इसमें पुलिस की भूमिका भी अनिवार्य है। प्रखंड स्तर के पदाधिकारी के साथ पुलिस समन्वय स्थापित कर नजर रखेंगे।
खबरें और भी हैं...